बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेन से बैग पार करने वाला चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किया लैपटॉप..

बिलासपुर। ट्रेन में सफर कर रही युवती का लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। GRP बिलासपुर ने आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, बैग और नकदी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला बीते शुक्रवार 30 अक्टूबर का है। आईआईटी खड़गपुर में पढ़ने वाली 23 वर्षीय छात्रा आदिति अवधिया जबलपुर से खड़गपुर जाने के लिए जबलपुर-हमसफर एक्सप्रेस के कोच बी-12 पर सफर कर रही थीं। इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उनका सफेद रंग का पीठू बैग चोरी हो गया। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप, ओप्पो रेनो मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं की मूल अंकसूचियां, समेत अन्य जरूरी दस्तावेज और करीब 3 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

घटना की शिकायत मिलते ही जीआरपी बिलासपुर ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध की तलाश तेज की। जांच के दौरान आरोपी बंटी गेडाम निवासी शंकर नगर, थाना तोरवा, बिलासपुर की पहचान करते हुए टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पीठू बैग, एचपी कंपनी का लैपटॉप और 250 रुपये नकद बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles