दीपावली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के दीप जलने की कामना की..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का उजाला लेकर आए। मुख्यमंत्री ने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आशा, विश्वास, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, निराशा को पीछे छोड़कर नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने और समाज में भाईचारे एवं एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दीपावली का पर्व जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है। यह अवसर हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ मिलकर खुशियां बांटने का संदेश भी देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन अवसर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। साथ ही हमारा छत्तीसगढ़ विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles