प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी लियाकत अली की नई दुकान पर पत्रकारों का जमावड़ा, प्रेस क्लब टीम का हुआ आत्मीय स्वागत..

नई दुकान की सफलता की कामना के साथ रामलीला मेला में बेहतर व्यवस्था के लिए प्रेस क्लब की पहल को सराहा।

फतेहपुर /खागा। दीपावली के उल्लास और शुभकामनाओं के बीच खागा में सामाजिक मेल-मिलाप और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। खागा के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी लियाकत अली की नई दुकान के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब खागा की टीम ने पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनके नए प्रतिष्ठान की सफलता, निरंतर उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेस क्लब खागा के अध्यक्ष रितेश पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों की टीम का लियाकत अली ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नई दुकान को लेकर खुशी का माहौल भी देखने को मिला। पत्रकारों ने उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए व्यापार में निरंतर तरक्की और सफलता की शुभकामनाएं दीं।

रामलीला मेला की बेहतर व्यवस्था पर व्यापारियों ने की प्रेस क्लब की सराहना..

इस मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने प्रेस क्लब खागा की टीम को भी विशेष रूप से बधाई दी। व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मेला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकारों द्वारा लगातार उठाई गई आवाज और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर की गई पहल का सकारात्मक असर देखने को मिला। इससे न केवल व्यापारियों को राहत मिली, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकीं।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि पत्रकारिता की सार्थकता तभी साबित होती है, जब वह जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बने। इस लिहाज से प्रेस क्लब खागा की पहल सराहनीय रही।

वहीं, लियाकत अली ने प्रेस क्लब की पूरी टीम के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारों का उनकी नई दुकान पर पहुंचना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि खागा की जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इस खास अवसर पर दुकान पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया। ग्राहकों की आवाजाही और शुभकामनाएं देने पहुंच रहे लोगों के बीच पूरे प्रतिष्ठान में रौनक बनी रही।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रितेश पांडेय, महामंत्री इजराइल फारूकी, उपाध्यक्ष राजू दुबे, मंत्री सुशील त्रिपाठी एवं रामलीला मेला में विशेष सहयोग देने वाले संजय श्रीवास्तव सहित प्रेस क्लब के दर्जनों पत्रकार समेत सारिक अली अमान अली व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles