30.5 C
New York
Friday, July 17, 2026

Buy now

बारिश से बिगड़े हालात, राहत कार्य तेज करने में जुटे अमर अग्रवाल, प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश..

बिलासपुर। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए एक विशेष टास्क फोर्स को लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

अमर अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिम्स और जिला अस्पताल के अधिकारियों से कहा है कि बारिश के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बारिश से जिन परिवारों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनके मामलों में आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल राहत और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

अमर अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की कि वे बारिश के दौरान सतर्क रहें, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से जल्द ही शहर के हालात सामान्य हो जाएंगे। दोपहर बाद बारिश थमने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य और आवश्यक सेवाओं को बहाल करने का काम तेजी से जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search