केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें उठाईं।
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा ने फल-सब्जी मंडी चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हाल के पेपर लीक मामलों, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।
धरने की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है।
धरने में उठाई गईं ये प्रमुख मांगें..
- लगातार हो रहे पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए।
- पेपर लीक, एनटीए की कार्यप्रणाली और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में तत्काल चर्चा कराई जाए।
- पेपर लीक के दोषियों और छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाए।
सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि देश का युवा जब पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग करता है, तो उसके साथ बल प्रयोग किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ती रहेगी।

ये रहे मौजूद..
धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष संत सर्वे और अजय मनहरे, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, जिला महामंत्री शिव यादव, संजीव पाल, रोमहर्ष शर्मा, अमित यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश साहू, गोविन्द यादव, रामायण रजक, दिनेश यादव, अशद खान, पवन कश्यप, बंटी सोनी, सुनील पाण्डेय, नागेश ध्रुव, भागवत श्रीवास, कृष्णा ठाकुर, मनोज बौद्ध, अक्षय नवरंग, सचिन भवानी, गौरव सिंह, संजू कौशिक, राजेश कोसले, गोविन्द मानिकपुरी, विकास पाटकर, आनंद पाठक, अरविन्द ओझा, वेद रात्रे, अश्वनी राजपूत, दिलबाग सिंह, संतोष सोनी, सूरज कश्यप, असीम दास, कुणाल मरकाम, आशीष वर्मा, समीर वर्मा, रमजान खान, मनोज सूर्यवंशी, हर्ष अनंत, अभिषेक कश्यप, संदीप पाण्डेय, राहुल पटेल, योगेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

