विधायक अमर अग्रवाल ने विकास समितियों के साथ की बैठक, शिक्षा और जनसुविधाओं पर हुई चर्चा..

शाला विकास समिति से लेकर विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों के सुझाव सुने, जनभागीदारी से विकास कार्य तेज करने पर दिया जोर।

बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में शाला विकास समिति और विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। बैठकों में शिक्षा, जनसुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सबसे पहले शाला विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें स्कूलों के विकास, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए, जिन पर विधायक ने गंभीरता से चर्चा करते हुए उन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद पश्चिमी एवं दक्षिण मोहल्ला विकास समिति, मध्य एवं पूर्वी मोहल्ला विकास समिति तथा रेलवे मंडल एवं उत्तर मंडल मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों से विधायक को अवगत कराया तथा विकास कार्यों के लिए कई सुझाव भी दिए।

बैठक के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में जनता की भागीदारी सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि विकास समितियों से मिले सुझावों और नागरिकों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखते हुए बिलासपुर को अधिक विकसित और सुविधासंपन्न बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles