एसीबी का बड़ा ट्रैप जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

अधीनस्थ कर्मचारी का पे-डाटा भेजने के बदले मांगी थी रिश्वत, डभरा कॉलेज मोड़ के पास एसीबी बिलासपुर की टीम ने दबोचा।

बिलासपुर/सक्ती। सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से फरवरी से जून 2026 तक का वेतन (पे-डाटा) सीएमएचओ कार्यालय भेजने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

दरअसल, जिला अस्पताल सक्ती में पदस्थ फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि प्रभारी सिविल सर्जन उनके वेतन संबंधी दस्तावेज जानबूझकर रोक रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि पे-डाटा भेजने के एवज में डॉ. पटेल ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। 23 जुलाई की रात डभरा कॉलेज मोड़ के पास जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles