बिलासपुर में फिर लगेगा ‘लोकल तड़का’, जायके और मस्ती के बीच संवरेगा बच्चों का भविष्य..

कुंदन पैलेस में लगेगा जायके और मस्ती का मेला, फूड स्टॉल से लेकर गेम्स और तंबोला तक होंगे आकर्षण।

10 साल में 28 क्लासरूम बनवा चुकी बिलासपुर राउंड टेबल की पहल, लिमतरी स्कूल में बन रहे चार नए कमरे।

बिलासपुर। शहरवासियों को स्वाद, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए एक बार फिर ‘लोकल तड़का 4.0’ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार, 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे से कुंदन पैलेस में लगने वाले इस मेले में तरह-तरह के व्यंजनों के साथ मनोरंजक गेम्स और तंबोला का आनंद मिलेगा। खास बात यह है कि इस आयोजन से जुटने वाली राशि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और स्कूल में क्लासरूम निर्माण पर खर्च की जाएगी।

बिलासपुर राउंड टेबल 283, बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 और बिलासपुर 41 क्लब 123 के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए मनोरंजक खेल होंगे, वहीं तंबोला और हाउसी भी लोगों को आकर्षित करेंगे। आयोजकों का प्रयास है कि शहर के लोग परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने के साथ शिक्षा के लिए चल रही पहल का हिस्सा भी बनें।

ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई के लिए लगातार काम कर रही संस्था..

बिलासपुर राउंड टेबल 283 पिछले करीब 10 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। इस दौरान संस्था 28 क्लासरूम का निर्माण करा चुकी है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्कूलों में पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन बढ़ाना है।

इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक स्थित ग्राम लिमतरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में चार क्लासरूम का निर्माण कराया जा रहा है। ‘लोकल तड़का 4.0’ से मिलने वाली राशि इसी तरह के शैक्षणिक और स्कूल निर्माण संबंधी कार्यों में सहयोग करेगी।

शहरवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील..

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 25 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। यह आयोजन जहां लोगों को खानपान और मनोरंजन का अवसर देगा, वहीं बच्चों की शिक्षा के लिए चल रहे प्रयासों में योगदान देने का माध्यम भी बनेगा।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles