पीछा करने की बात पर बिगड़ी बात, फिर चौकीदार का कत्ल..रेलवे साइट हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार। देखें वीडियो..

बिलासपुर में बजरंग कंस्ट्रक्शन की रेलवे साइट पर मिला था चौकीदार का शव.. FSL, स्निफर डॉग और CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी तक पहुंच बनाई।

बिलासपुर। चुचुहियापारा इलाके में बजरंग कंस्ट्रक्शन की रेलवे साइट पर चौकीदार की हत्या के मामले में बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटों में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच रास्ते में पीछे चलने और पीछा करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और इसी विवाद के बाद हत्या की वारदात सामने आई।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि सुबह रेलवे साइट पर चौकीदार के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और स्निफर डॉग की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

जांच के दौरान मिले सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब दो दिन पहले साइट पर पहुंचा था। इसी दौरान मृतक के पीछे चलने और पीछा करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस फिलहाल इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

मामले में CCTV फुटेज भी पुलिस के लिए अहम कड़ी बना। फुटेज में एक व्यक्ति हाथ में हथौड़े जैसी भारी वस्तु लेकर घर के भीतर जाता दिखाई दे रहा था। उसके अंदर जाने के बाद चीखने की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई थी। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया।

मृतक की पहचान नरेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह बिहार के आरा जिले के सोनभठा गांव के रहने वाले थे और करीब दो वर्षों से बिलासपुर में रह रहे थे। वे बजरंग कंस्ट्रक्शन के लिए सुपरवाइजर के साथ चौकीदारी का काम भी करता था।

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हतोड़ा समेत वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles