अब सोना बनेगा जरूरत का सहारा, सेंट्रल बैंक की मेन ब्रांच में गोल्ड लोन शुरू..

पहली ग्राहक शाजदी कुरैशी को मिला स्वीकृति पत्र, ऋण राशि तत्काल खाते में जमा।

बिलासपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच में बुधवार, 12 अगस्त को गोल्ड लोन सुविधा की शुरुआत हुई। सुविधा की पहली ग्राहक शाजदी कुरैशी बनीं। शाखा प्रमुख ने उन्हें गोल्ड लोन का स्वीकृति पत्र सौंपा। इसके बाद स्वीकृत ऋण राशि तत्काल उनके खाते में जमा कर दी गई।

गोल्ड लोन सुविधा शुरू होने से अब ग्राहकों को आवश्यकता के समय अपने सोने के बदले आसान और त्वरित ऋण मिल सकेगा। बैंक प्रबंधन के अनुसार, यह सुविधा ग्राहकों को कम समय में वित्तीय जरूरत पूरी करने में मदद करेगी।

शुभारंभ के दौरान शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई सुविधा को लेकर खुशी जताई। बैंक अधिकारियों ने कहा कि गोल्ड लोन के माध्यम से ग्राहकों को सरल, सुविधाजनक और समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

नई सुविधा की शुरुआत के साथ बैंक प्रबंधन ने ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाओं को और मजबूत करने तथा ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles