जबलपुर में वी क्लब्स का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, अलका अग्रवाल को मिला विशेष सम्मान…

जबलपुर। ‘द एसोसिएशन ऑफ WE क्लब्स ऑफ इंडिया’ द्वारा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह “आभार” जबलपुर के होटल कृष्णा में आयोजित किया गया। इस समारोह में दोनों राज्यों के कई शहरों से बड़ी संख्या में सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 323-G-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) वी अलका अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” के तहत “माणिक ऑफ द अपराजिता” सम्मान से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, नारी स्वाभिमान, फूड फॉर हंगर अभियान, महिला स्वरोज़गार के लिए सिलाई मशीन वितरण तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

समारोह में सत्र 2026-27 के लिए रीवा की वी ज्योति प्रधान को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और बिलासपुर की वी नीरज अग्रवाल को वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुना गया।

इस कार्यक्रम में सूरजपुर, मनेंद्रगढ़, रीवा, रायपुर, बिलासपुर, डोंगरगढ़, रायगढ़, सारंगढ़, अंबिकापुर, चिरमिरी, कोतमा, सतना और जबलपुर सहित कई शहरों से वी क्लब्स के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के महत्व पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज में शक्ति, करुणा और नेतृत्व की मिसाल हैं और वी क्लब्स इसी दिशा में लगातार काम कर रहा है।

गौरतलब है कि वी अलका अग्रवाल को इससे पहले 9 अप्रैल 2026 को राजस्थान के पुष्कर में आयोजित मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles