देसहा यादव समाज की तदर्थ समिति गठित, दिलीप यादव बने अध्यक्ष, हेमंत यादव को मिली महासचिव की जिम्मेदारी..

बिलासपुर। बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की तदर्थ समिति का गठन यादव भवन में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों की मौजूदगी में नई समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मस्तूरी के दिलीप यादव को सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में उच्चभट्ठी के उदे राम यादव, बैमा के लतेल राम यादव, जलसों के बोधराम यादव और टिकरापारा के सीखी यादव को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह घुटकू के हेमंत यादव को महासचिव, तोरवा के शंकर यादव, मंगला के सुजीत यादव, बिल्हा के योगेश यादव और जबड़पारा के प्रकाश यादव को सचिव बनाया गया है। नीरज यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवशंकर यादव, अनिल यादव और कृष्ण कुमार यादव को समाज का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज के पंजीयन के लिए आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समिति ने निर्णय लिया है कि जिले में रहने वाले प्रत्येक देसहा यादव परिवार से एक सदस्य को समाज से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला स्तरीय पदाधिकारियों का स्थायी गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समाज के संगठन में वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा उनके लिए अलग-अलग समितियों का भी गठन किया जाएगा। समिति ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, नशा मुक्त समाज के निर्माण, महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक मंच उपलब्ध कराने तथा समाज के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले लोगों को समाज से दूर रखने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles