सुशासन तिहार में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राजेंद्र शुक्ला और धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस। देखें वीडियो..

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर बहस हो गई। दोनों दलों के नेताओं की नोकझोंक देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दरअसल, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत लोगों से आवेदन और शिकायतें लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर होती, तो लोगों को बार-बार आवेदन देने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कार्यक्रम को सिर्फ दिखावा बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

वीडियो में देखें दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई तीखी बहस और हंगामे की पूरी तस्वीर।

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए कार्यक्रम का विरोध करने का आरोप लगाया।

दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही, जिससे कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी रहा।

कार्यक्रम में हुई इस राजनीतिक नोकझोंक की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। कांग्रेस जहां सुशासन तिहार की उपयोगिता पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए चलाया जा रहा महत्वपूर्ण अभियान बता रही है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles