निःशुल्क लीवर जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ..

बिलासपुर। शहर के अग्रसेन चौक स्थित श्रीराम न्यू क्लॉथ मार्केट में निःशुल्क लीवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस शिविर में सैकड़ों व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

शिविर का आयोजन जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख संजय मतलानी के नेतृत्व में किया गया। इसमें ग्लोबल गैस्ट्रो एंड लीवर केयर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. समर्थ शर्मा (पूर्व सलाहकार, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली) ने अपनी सेवाएं दी। खासतौर पर कपड़ा मार्केट में कार्यरत लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी लीवर जांच कराई।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ऐसे लोगों तक आधुनिक और महंगी जांच सुविधाएं पहुंचाना था, जो आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाते। जांच के दौरान कई लोगों में फैटी लीवर और लीवर से जुड़ी शुरुआती समस्याओं के संकेत मिले, जिससे उन्हें समय रहते उपचार शुरू कराने की सलाह दी गई।
डॉ. समर्थ शर्मा ने जांच कराने वाले सभी लोगों को निःशुल्क ओपीडी कार्ड भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर कपड़ा व्यवसायी अमर बजाज ने कहा कि लीवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और उसकी नियमित जांच बेहद आवश्यक है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करने में मददगार साबित होते हैं।

शिविर में रायपुर की ऋषिकुल फाउंडेशन से आचार्य ऋषि और विशेषज्ञ टीम ने लीवर रोगों, खानपान की सही आदतों तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में थोक कपड़ा एवं होजियरी व्यापारी संघ और श्रीराम न्यू क्लॉथ मार्केट के पदाधिकारियों ने डॉ. समर्थ शर्मा और आयोजन समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शिविर के सफल आयोजन में आकाश मोदी, लीना ठाकुर, आकाश यादव, नितीश सांडे, एलेन खूंटे, हरीश साहू, आशीष जांगड़े, तरुण चंद्रा और निधि निराला सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

बता दे कि जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles