28.8 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

बिलासपुर। वन महोत्सव 2026 के अंतर्गत वनमंडल बिलासपुर द्वारा पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण किया और अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडे, कुलपति वी.के. सारस्वत, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी नीरज सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति संरक्षण और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search