भाजपा बिलासपुर (ग्रामीण) आईटी सेल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, अभिषेक मोर्य बने जिला संयोजक..

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर (ग्रामीण) की आईटी सेल की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा भाजपा बिलासपुर (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के निर्देश पर की गई।

नई कार्यकारिणी में अभिषेक मोर्य को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं चंद्रकांत अग्रवाल और पुष्पेन्द्रदास महंत को सह-संयोजक तथा राकेश पटेल भट्टचौरीहा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में रितेश गढ़ेवाल, बिहारी पटेल, कोमल सिंह राजपूत, महेश साहू, दीपक पटेल और खुशाल सिंह खुशरो को शामिल किया गया है।

जिला नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles