स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल, अघोषित कटौती और 400 यूनिट तक बिल हाफ योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी।
तिफरा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में नई टीम को नियुक्ति पत्र, वार्ड और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला।
बिलासपुर। बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब अपना आंदोलन तेज करने जा रही है। स्मार्ट मीटर का विरोध, बढ़े हुए बिजली बिल, अघोषित बिजली कटौती और कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस घर-घर पहुंचकर लोगों से शिकायत प्रपत्र भरवाएगी। इन शिकायतों को एकत्र कर शासन-प्रशासन को सौंपा जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देश पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड और बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, अघोषित बिजली कटौती, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने और निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर शिकायत प्रपत्र भरवाएंगे। साथ ही लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके बाद सभी शिकायतों को संकलित कर शासन-प्रशासन को सौंपा जाएगा।
बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। सभी पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। कांग्रेस जनता की आवाज को हर वार्ड और बूथ तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं को दर्ज करेगी और शासन के सामने मजबूती से रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि ब्लॉक का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं को शिकायत प्रपत्रों के माध्यम से दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का माध्यम भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत बनाने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, तिफरा-परसदा मंडल अध्यक्ष संत सर्वे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, शहर कांग्रेस महामंत्री महेश ठाकुर, जिला कांग्रेस महामंत्री शिव यादव, जिला सचिव शहजादा खान, पवन साहू, अमित यादव, हर्ष छाबड़ा, राजेश साहू, रामायण रजक, भागवत श्रीवास, रामकुमार मनहर, महेंद्र साहू, नागेश ध्रुव, दिनेश यादव, योगेश सोनी, महेश कुमार कोरी, अप्पा राव, शमीम फरजाना, अश्वनी राजपूत, देवा साहू, रथलाल साहू, फूलचंद लहरे, मोहम्मद शाहनवाज, अक्षय नवरंग, एल. के. लाड़िया, सचिन भवानी, लक्ष्मण सिंह ध्रुव, आशीष वर्मा, आकाश यादव, शुभम वर्मा, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार कश्यप, भागवत सप्रे, नरसिंह वैष्णव, दुर्गेश साहू, बलवंत यादव, रमजान खान, हर्ष दीप सागर, रमेश सोनी, असीम दास, कृष्णा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

