हर घर तिरंगा’ अभियान..शहीद जवान के परिवार का सम्मान, युवामोर्चा ने तिरंगा भेंट कर किया नमन..

रमतला गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने शहीद मन्नू लाल सूर्यवंशी के परिजनों से मुलाकात की, बलिदान को बताया राष्ट्र की प्रेरणा।

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर (ग्रामीण) ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बेलतरा दक्षिण मंडल के ग्राम रमतला में नक्सली हमले में शहीद हुए जवान स्वर्गीय मन्नू लाल सूर्यवंशी के घर पहुंचकर उनके परिवार का सम्मान किया। इस दौरान शहीद के पिता परमा सूर्यवंशी को तिरंगा भेंट कर वीर सपूत के बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।

युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ उन वीर जवानों के बलिदान का भी प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से देशवासियों को तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के योगदान की याद दिलाई जा रही है।

कार्यक्रम में बेलतरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, महामंत्री सूरज दुबे, योगेश केवट, जिला कन्या शक्ति संयोजिका नेहा कोरी, प्रदीप भेड़पाल, रितेश गढ़ेवाल, नवल साहू, अनिल बरगाह, हेमलाल यादव, डेविड डोंगरे सहित भाजपा और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles