यादव भवन में जुटे समाज के लोग, श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेशों को किया याद।
बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिलासपुर जिला यादव समाज की ओर से यादव भवन, इमलीपारा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कीर्तन हुआ और समाज के लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रामशरण यादव और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग डॉ. सोमनाथ यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने केवल ईश्वर के स्वरूप को नहीं बताया, बल्कि यह भी सिखाया कि एक मनुष्य अपने जीवन में बेहतर इंसान बनने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सुख-दुख, लाभ-हानि और जीत-हार में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में भी इन आदर्शों को अपनाकर समाज को कर्म, संयम और संतुलन की सीख दी।
जन्मोत्सव के दौरान समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर भुनेश्वर यादव, रामशरण यादव, डॉ. सोमनाथ यादव, बहोरन यादव, जितेंद्र यादव, उदेराम यादव, लतेल राम यादव, शिवशंकर यादव, राकेश यादव, नीरज यादव, भागवत यादव, हेमंत यादव, सतीश यादव, सुरेश यादव, विजय यादव, शिव यादव, लक्ष्मी यादव, अखिलेश यादव, डॉ. सुनील यादव, ईश्वर यादव, सुजीत यादव, शंकर यादव, सतीश यादव, मनीष यादव, चोला राम यादव, प्रवीण चंद्र यादव, बरन यादव, दिलीप यादव, प्रमोद यादव, देवरी यादव, तिरुपति यादव, संतोष यादव, प्रकाश यादव, तेजनाथ यादव, श्रेयश यादव, गोपाल यादव, आकाश यादव, कृष्ण कुमार यादव, नंदकिशोर यादव, विकास यादव, सुमंत यादव, रमेश यादव, खेमनाथ यादव, कैलाश यादव, संजय यादव, अनिल यादव सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

