PM मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का बड़ा संकल्प, वजन के बराबर रक्तदान कर देंगे ‘सेवा’ का संदेश..

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर इस बार बिलासपुर ग्रामीण में सेवा का एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण ने रक्तदान को केंद्र में रखते हुए यह पहल की है। संगठन का कहना है कि इसका उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है।

भाजयुमो ने शिविर के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों को जोड़ने की तैयारी की है। संगठन के मुताबिक रक्तदान का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रखा गया है। इसके माध्यम से सेवा और समर्पण का संदेश देने के साथ लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि किसी जरूरतमंद को दिया गया रक्त उसके लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है।

17 सितंबर को सुबह 9 बजे शुरू होने वाले शिविर में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजयुमो के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शिविर में मौजूद रहेंगे।

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सिर्फ एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने की दिशा में किया गया महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles