मोडिफाइड साइलेंसर से लेकर स्टाइलिश नंबर प्लेट तक… बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 बुलेट समेत 20 वाहन कोर्ट पहुंचे..

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर बाइक से पटाखे जैसी कानफोड़ू आवाज निकालकर रौब दिखाने वालों की अब खैर नहीं। यातायात पुलिस ने ऐसे बाइकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चलाए गए अभियान में मोडिफाइड साइलेंसर वाली 8 बुलेट समेत 20 वाहनों पर कार्रवाई की गयी है। इन वाहनों के प्रकरण तैयार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल, कई बाइक चालक अपनी गाड़ियों में कंपनी के तय साइलेंसर की जगह ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूमते हैं, जिनसे अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज निकलती है। सड़क पर चलते समय यह आवाज लोगों को अचानक चौंका देती है। जिसके कारण ध्वनि प्रदूषण तो बढ़ता ही है, साथ ही राह चलते लोगों में डर और असहजता की स्थिति भी बनती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों के लिए ऐसी तेज आवाज परेशानी का कारण बन सकती है।
जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों पर अब लगातार निगरानी शुरू कर दी है।

बता दे कि, ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान में सिर्फ मोडिफाइड साइलेंसर ही निशाने पर नहीं रहे। बल्कि बुलेट में प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट वाहन, नंबर प्लेट पर टेप लगाना और स्टाइलिश नंबर प्लेट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड समेत शहर के प्रमुख इलाकों में की गई है।

अब सिर्फ बाइकर्स नहीं, साइलेंसर बेचने वालों पर भी पुलिस की नजर..

आपको बता दे कि यातायात पुलिस पहले ही मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें नोटिस दे चुकी है। पुलिस ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों के विपरीत मोडिफाइड साइलेंसर बेचने की जानकारी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तहत दुकान को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यातायात पुलिस ने साफ किया है कि वाहन में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत बदलाव कर उसे सड़क पर चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles