गरबा के बहाने युवती को ऑटो में बैठाया.. सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर। गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली युवती को घूमाने के बहाने ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाने और वहां दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक युवती को कुंदन पैलेस से लेकर शहर के दूसरे हिस्से में पहुंचा, जहां एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो के पास उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती गरबा कार्यक्रम में शामिल होने कुंदन पैलेस पहुंची थी। उस समय कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ऑटो चालक करन दरभे से हुई। आरोप है कि चालक ने युवती को घूमने चलने के लिए कहा। युवती उसके साथ ऑटो में बैठ गई। इसके बाद चालक उसे कार्यक्रम स्थल से दूर ले जाने लगा।

ऑटो चालक उसे एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद युवती ने तारबाहर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और जांच के बाद सरकंडा निवासी करन दरभे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles