30 किलोमीटर दूर से कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं, DEO को घेरकर उठाए स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल..

बिलासपुर। मल्हार के हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने गुरुवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राएं करीब 30 किलोमीटर दूर से कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव कर दिया। छात्राओं ने स्कूल में फीस वसूली, सैनिटरी पैड वितरण और प्राचार्य के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल में उनसे मनमाने तरीके से फीस वसूली गई। उनका कहना है कि सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के नाम पर भी उनसे राशि ली गई। पैसे लेने के बावजूद उन्हें एक्सपायर्ड सैनिटरी पैड वितरित किए गए। छात्राओं ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।

शिकायतों में स्कूल के प्राचार्य के व्यवहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, शिकायत को आगे बढ़ाने पर उन्हें कथित तौर पर FIR कराने का डर दिखाया गया। छात्राओं ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखते हुए पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

आक्रोशित छात्राओं के मुताबिक, उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर पहले भी शिकायतें की थीं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीधे शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। छात्राओं के एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने से परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

छात्राओं ने मांग की कि स्कूल में की गई कथित फीस वसूली, सैनिटरी पैड वितरण और प्राचार्य के व्यवहार की जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है।

भवानी शंकर साव, (डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर)

वहीं छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles