चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता देगी सरकार, फसल नुकसान का होगा सर्वे। सीएम साय..

रायपुर। चक्रवात अकवान के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है और फसल नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से चिंता नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। फसल नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सर्वेक्षण के बाद पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles