सोशल मीडिया पर एसईसीएल का जलवा, कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर मिला प्रथम पुरस्कार..

जनसंपर्क टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को भेंट की ट्रॉफी, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को मिली सराहना।

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में सोशल मीडिया प्रेजेंस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर 20 नवंबर को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में जनसंपर्क विभाग की टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास से मुलाकात कर उन्हें पुरस्कार की ट्रॉफी भेंट की।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क और डिजिटल संचार के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी पहलों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण, रचनात्मकता और नवाचार के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

बता दे कि कोलकाता में आयोजित कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार प्राप्त हुए थे। इनमें तीन कॉर्पोरेट और चार व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल हैं। कॉर्पोरेट श्रेणी में एसईसीएल को सोशल मीडिया प्रेजेंस में प्रथम पुरस्कार, जबकि पर्यावरण प्रबंधन तथा भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सोशल मीडिया प्रेजेंस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, खनन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, सीएसआर पहलों और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी जानकारियों को प्रभावी एवं रचनात्मक तरीके से जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों का सम्मान है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles