सड़क पर जन्मदिन का जश्न, VIDEO वायरल होते ही FIR. भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस..

बिलासपुर। अमरकंटक चौक पर सड़क को ही जन्मदिन समारोह का मंच बना देना भाजपा नेताओं समेत अन्य आयोजकों को भारी पड़ गया। सार्वजनिक मार्ग पर मंच लगाकर भीड़ जुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो गौरेला पुलिस हरकत में आई। मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्धू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल, पूरा मामला 18 सितंबर की देर रात का है। अमरकंटक चौक पर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के लिए सार्वजनिक सड़क पर मंच लगाया गया और बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस के मुताबिक, आयोजन के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ।

समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। वायरल वीडियो समेत आयोजन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की गई। इसके बाद गौरेला थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। एफआईआर के बाद पुलिस अब वायरल वीडियो और समारोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles