जन्मदिन का जश्न नहीं, सेवा का संकल्प..अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर बुजुर्गों और बालिकाओं के बीच पहुंची खुशियां..

बिलासपुर। जन्मदिन पर बधाइयों और जश्न के बीच जब खुशियां उन चेहरों तक पहुंचें, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, तो उत्सव का मायना ही बदल जाता है। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिवस पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उनके जन्मदिन को सेवा से जोड़ते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता वृद्धाश्रम और श्रवण बाधित बालिकाओं के आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां बुजुर्गों के बीच फल-मिठाई बांटी गई, उनका आशीर्वाद लिया गया और बालिकाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

जन्मदिन की शुरुआत अमर अग्रवाल ने राजेंद्र नगर स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और शहरवासियों का उनके निवास पर पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा।

जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर..

अमर अग्रवाल की प्रेरणा से भाजयुमो नेता रौशन सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ता मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां बुजुर्गों को फल और मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने उनसे बातचीत की और उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद कार्यकर्ता नूतन चौक, सरकंडा स्थित श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां बालिकाओं के बीच फल और मिठाई बांटी गई। इसके साथ ही उनके साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान बुजुर्गों और बालिकाओं के चेहरों पर नजर आई खुशी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

‘जश्न को जरूरतमंदों की मुस्कान से जोड़ने का प्रयास’..

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल हमेशा सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं। इसी सोच के साथ जन्मदिन का आयोजन ऐसे लोगों के बीच करने का निर्णय लिया गया, जिनके साथ कुछ पल खुशियां बांटकर दिन को यादगार बनाया जा सके।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि, “अमर भैया हमेशा सिखाते हैं कि राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। उनके जन्मदिन पर जश्न को जरूरतमंदों की मुस्कान से जोड़ने का प्रयास किया है। यही भाजपा का संस्कार है- सेवा परमो धर्मः”।

इस खास अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव, मोनू रजक, साहिल भाभा, रहेमान अली, अमन फ्रांसिस सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles