छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर….वक्फ संपत्तियों का स्थल निरीक्षण,जिले के मुतवल्लियों से चर्चा और रतनपुर के सालाना उर्स में होंगे शामिल….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज 31 मई शनिवार को अधिकृत दौरे के तहत बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इस दिन सुबह से लेकर देर रात तक उनका जिले में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। सुबह 10:00 बजे रायपुर से रवाना होकर वह 12 बजे बिलासपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां जिले के विभिन्न मस्जिद,दरगाह,कब्रिस्तान और वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों और उनके पदाधिकारियो के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे।इसके बाद बोर्ड के अधिकारी और सदस्यों के साथ वे वक्फ संपत्तियों का स्थल निरीक्षण करेंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के अलावा जिले के भाजपा अध्यक्ष और महापौर के निवास में जाकर उनसे भेंट करेंगे। भाजपा कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों से भी मुलाकात उनके द्वारा की जाएगी। शाम 6:00 बजे गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में मुस्लिम प्रीमियर लीग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वापस सर्किट हाउस में समाज प्रमुखों से मुलाकात कर वक्फ संपत्ति और वक्फ अधिनियम 2025 को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद रात 8:00 बजे रात्रि भोजन के बाद अध्यक्ष दलबल के साथ रतनपुर रवाना हो जाएंगे।  9:00 बजे दरगाह हज़रत सैयद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद देर रात 11:00 बजे के आसपास रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles