शराब घोटाले के रुपयों से बना कांग्रेस भवन ?….छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और बेटे की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी है। इसमें सुकमा जिले में स्थित कांग्रेस का एक कार्यालय भवन भी शामिल है, जो लखमा परिवार का बताया जा रहा है।

ईडी की जांच में पता चला है कि हरीश लखमा ने घोटाले से मिले पैसे से ज़मीन, भवन और बैंक खातों में निवेश किया था। जब्त संपत्तियों में कीमती ज़मीन, इमारत और बैंक बैलेंस शामिल हैं।

कवासी लखमा पहले से ही इस घोटाले के मामले में जेल में हैं। अब उनके बेटे की संपत्ति पर कार्रवाई होने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। यह देश का पहला मामला है जब किसी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर को ईडी ने अटैच किया है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles