सहकारी बैंक में किसानों की रकम में कथित हेराफेरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, कहा- कार्रवाई करो, वरना आंदोलन..

लक्ष्मीनाथ साहू ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

बिल्हा। जिला सहकारी बैंक की बिल्हा शाखा अंतर्गत गुमा सेवा सहकारी समिति में कथित वित्तीय गड़बड़ी और चेकों में कूटरचना का मामला तूल पकड़ने लगा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक, सुपरवाइजर हितेश सलूजा और तत्कालीन समिति प्रबंधक दिवंगत शरद कुमार कश्यप पर मिलीभगत कर स्वीकृत राशि से अधिक रकम निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साहू के मुताबिक, गुमा सोसाइटी के अध्यक्ष राम कुमार बरगाहा ने इस मामले में बिल्हा थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के पदों पर बने रहने से जांच और साक्ष्यों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई प्रभावित होने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने शाखा प्रबंधक और सुपरवाइजर को तत्काल निलंबित करने, मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित करने तथा कथित गबन की राशि की वसूली की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस किसानों और सोसाइटी पदाधिकारियों के साथ धरना-प्रदर्शन करेगी।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles