मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, एक ही फ्रीजर में वेज-नॉनवेज, गंदी रसोई में बन रहा था खाना..

खाद्य विभाग की जांच में खुली लापरवाही की पोल, कर्मचारियों ने नहीं पहने थे ग्लव्स, पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी गायब।

बिलासपुर। पुराना हाईकोर्ट स्थित मद्रासी रेस्टोरेंट में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने के बाद ररेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच में रसोई की साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखा गया था। कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था और रेस्टोरेंट में पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी नहीं मिली। खाद्य पदार्थ अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जाने की स्थिति सामने आने के बाद विभाग ने रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

दरअसल, खाद्य नियंत्रक एवं औषधि प्रशासन रायपुर और कलेक्टर के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फ्रीजर की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। रसोई में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने के साथ संचालक को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश जारी किए हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles