15.9 C
New York
Friday, April 24, 2026

Buy now

बिलासपुर में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आगाज़, 10 मई को लगेगा शहर का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर..

बिलासपुर। शहर में हर वर्ष आयोजित होने वाले सबसे बड़े वार्षिक रक्तदान शिविर की तैयारियां इस बार भी पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पोस्टर विमोचन के साथ किया गया, जिसमें निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, गुरुनानक शिक्षण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह चावला, नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सीरिया तथा गोविन्द इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ केयर तोरवा बिलासपुर के डायरेक्टर डॉ. आर. के. कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, शाहेदा फाउंडेशन, ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन और छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी ने शहरभर में शिविर के प्रचार-प्रसार की शुरुआत कर दी है।

यह रक्तदान शिविर पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एकत्रित रक्त को थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और सिकल सेल मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल के माध्यम से अब तक सैकड़ों जरूरतमंदों को नया जीवन मिल चुका है।

इस वर्ष यह भव्य शिविर विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रविवार, 10 मई 2026 को दयालबंद स्थित नेशनल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल (गुरुनानक/खालसा स्कूल) के महाराज रणजीत सिंह सभागार में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन स्थल को पूरी तरह ठंडा, स्वच्छ और आरामदायक बनाया जाएगा, ताकि रक्तदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक उपहारों की व्यवस्था भी की गई है। विशेष रूप से निःशुल्क दोपहिया लर्निंग लाइसेंस उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य उपहारों में से भी रक्तदाता अपनी पसंद के अनुसार चयन कर सकेंगे।

वर्तमान में गर्मी के कारण बिलासपुर के अधिकांश ब्लड बैंकों में रक्त की कमी देखी जा रही है और अन्य संस्थाओं द्वारा शिविरों का आयोजन भी कम हो गया है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में ये संस्थाएं लगातार आगे आकर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी पिछले 14 वर्षों से हर 15 दिन में जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करती आ रही है।

शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार, प्रशंसा पत्र और ब्लड वापसी गारंटी कार्ड की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में कई प्रमुख सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें..

  • जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से संजय मतलानी।
  • शाहेदा फाउंडेशन से अब्दुलहुसैन वनक।
  • छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी से प्रदीप साहू
  • ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन से ब्रेंडन डिसूजा
    का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search