‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, रास्तेभर नागरिकों ने किया स्वागत।
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा विधानसभा के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। मटियारी से शुरू हुई यात्रा मोहरा, सेलर, डंगनिया, खैरा, भाड़ी, बाम्हु, टेकर, नेवसा, गिधौरी और जाली होते हुए बेलतरा पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। तिरंगे के साथ निकली रैली ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विधायक बोले- तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक..
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने गौरव और जिम्मेदारी से जोड़ने का अभियान है। मटियारी से बेलतरा तक निकली तिरंगा यात्रा में युवाओं और नागरिकों की जिस तरह सहभागिता रही, वह क्षेत्र की राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
विधायक ने कहा कि मटियारी से बेलतरा तक निकली यह यात्रा महज बाइक रैली नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में देशभक्ति का भाव मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
यात्रा के बेलतरा पहुंचने पर उत्साहपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ। इस दौरान एक बार फिर ‘भारत माता की जय’ ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, शंकर दयाल शुक्ला, जोगेन्द्र कश्यप, उमेश गोरहा, तिलक राम साहू, पेशीराम जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, मनीदास मानिकपुरी, गंगा साहू, मनोज पटेल, अनीश धीवर, ब्रजेश शर्मा, अंकुर सिंह, तुषार चंद्राकर, प्रवीण सोनकर, मुशर्रफ खान, अभिषेक साव, अंकित मिश्रा, रितेश कलवानी, यश गोरहा, विवेक यादव, संदीप जायसवाल, आशीष पटेल, शिवराज साहू, आयुष यादव, जगतरण मानिकपुरी, मयंक शर्मा, प्रवीण यादव, बाबा देवांगन, सूरज दुबे, शिवम, धीरज रजक, सृजन मिश्रा, संस्कार चौबे, प्रफुल्ल साहू, ललित सिंह, हृतिक नामदेव, रूपेश चौबे, विक्की साहू, हरीश साहू एवं चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

