बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के गोंदइया ग्राम पंचायत से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। पंचायत के सरपंच पति सतानंद खुलेआम रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए।
वीडियो में सतानंद एक ग्रामीण शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने के लिए ₹1000 की मांग करते नजर आ रहे हैं। वह साफ कहते हैं- “पैसे खर्च कर चुनाव जीता हूं, अब फ्री में साइन नहीं करूंगा… जिसको शिकायत करनी है, कलेक्टर करो या कमिश्नर, मुझे फर्क नहीं पड़ता। ऑनलाइन नहीं, सिर्फ कैश चाहिए।”
इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सरपंच के साइन के राशन कार्ड नहीं बनता, और गरीबों को मजबूरी में रिश्वत देनी पड़ती है।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरपंच पति और सरपंच दोनों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि गरीबों को उनका हक बिना भ्रष्टाचार के मिल सके।

