8.9 C
New York
Thursday, April 9, 2026

Buy now

जन्मदिन पर सेवा का संदेश, डॉ. सोमनाथ यादव ने राहगीरों को पिलाया पानी..

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाने के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला बिलासपुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय के पास प्याऊ घर का संचालन किया जा रहा है। यहां स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और शिक्षक मिलकर लगातार राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने का सेवा कार्य कर रहे हैं।

इसी सेवा अभियान में आज संगठन के पूर्व मुख्य राज्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि आज उनका जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने समाज सेवा के इस कार्य के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने राहगीरों को पानी पिलाने के साथ मिष्ठान वितरित कर सभी के साथ खुशी साझा की।

डॉ. यादव ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। तेज गर्मी में इस तरह का एक माह का जल सेवा अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे लोगों में सेवा भावना बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेई, डीओसी गाइड पूनम सिंह, डीओसी स्काउट महेंद्र बाबू टंडन सहित बड़ी संख्या में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search