डिस्ट्रिक्ट सचिव के रूप में उत्कृष्ट योगदान पर मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान।
‘फूड फॉर हंगर’ समेत विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका के लिए सराहना।
बिलासपुर। वी क्लब मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट काफ्रेंस
के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में वी अलका अग्रवाल को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन पुष्कर (राजस्थान) में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कॉन्फ्रेंस के दौरान वर्षभर किए गए सेवा कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मंजीत हंसरा ने डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” सम्मान से नवाजा। साथ ही ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें आउटस्टैंडिंग अवार्ड भी प्रदान किया गया।

अलका अग्रवाल को यह सम्मान विभिन्न सामाजिक सेवाओं-गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना, महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन वितरण और सर्दी में कंबल वितरण जैसे कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए मिला है।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की प्रेसिडेंट मनीषा सोनी सहित रायपुर की जया अजवानी, माया दरना, चिरमिरी की कमला शुक्ला, नीलम रॉय, संजू बघेल, ममता सिन्हा और रश्मि बधावन समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि ‘वी क्लब्स ऑफ इंडिया’ संस्था समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है।

वर्तमान में वी अलका अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 में डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।

