24.1 C
New York
Wednesday, August 19, 2026

Buy now

छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों का बड़ा प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के कलेक्टर बदले। देखें आदेश..

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के संबंध में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार 23 IAS अधिकारियों की पदस्थापना, अतिरिक्त प्रभार और सेवा वापसी के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ गरियाबंद, कांकेर, मुंगेली, सुकमा, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जैसे जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। नगरीय प्रशासन, आदिम जाति विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण, पर्यटन और खेल एवं युवा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी..

– सोनमणि बोरा – मुख्य सचिव को नगरीय शासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

– आर. शंगीता – सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

– भुवनेश यादव – आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

– नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर – संचालक, नगरीय शासन एवं विकास बनाए गए हैं।

– भोसकर विलास संदीपान – नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।

– रिमिजियस एक्का – विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार।

– रणबीर शर्मा – कलेक्टर, गरियाबंद।

– जगदीश सोनकर – विशेष सचिव, खाद्य विभाग।

– कुंदन कुमार – कलेक्टर, कांकेर।

– अमृत विकास तोपनो – कलेक्टर, मुंगेली।

– जयश्री जैन – कलेक्टर, सुकमा।

– तुलिका प्रजापति – कलेक्टर, कबीरधाम।

– भगवान सिंह उइके – संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग।

– हिना अनीमेष नेताम – अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार।

– गोपाल वर्मा – संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।

– गजेंद्र सिंह ठाकुर – संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।

– तनुजा सलाम – कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

– रोमा श्रीवास्तव – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा।

– आकांक्षा शिक्षा खलखो – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग और संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।

– लीना कोसम – आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग।

– सौमिल रंजन चौबे – प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल।

– बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई – अपर कलेक्टर, बिलासपुर।

– विवेक आचार्य – उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस की गई हैं।

छह जिलों में नए कलेक्टर…

इस प्रशासनिक फेरबदल का सबसे बड़ा असर जिलों के प्रशासन पर दिखाई देगा। आदेश के तहत गरियाबंद में रणबीर शर्मा, कांकेर में कुंदन कुमार, मुंगेली में अमृत विकास तोपनो, सुकमा में जयश्री जैन, कबीरधाम में तुलिका प्रजापति और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में तनुजा सलाम को कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। एक साथ इतने IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव से राज्य मुख्यालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन होगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search