नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 38 बोतल नशीली सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार..

कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर तारबाहर पुलिस और ACCU ने दबोचा।

झारसुगुड़ा से लाकर बिलासपुर में खपाने की तैयारी, आनरेक्स सिरप और मोबाइल जब्त।

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की जॉइंट टीम ने कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा पंडाल के पास कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान अली उर्फ बाबू तालापारा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशीली सिरप झारसुगुड़ा से लेकर आया था और उसे यहां बेचने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सप्लाई के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles