ट्रेन का टिकट लिया है तो पहले ये खबर पढ़ लें.. 13-14 सितंबर को 10 ट्रेनें कैंसिल, 2 ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी। देखें पूरी लिस्ट..

बिलासपुर/रायपुर। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। जिसकी वजह से 13 और 14 सितंबर को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 13 और 14 सितंबर को कुल 10 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों का सफर बीच में ही समाप्त होगा।

रेलवे के इस बदलाव का असर रायपुर, बिलासपुर, गेवरा रोड, कोरबा और इतवारी रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें रहेगी रद्द।

13 सितंबर को रद्द रहेंगी 7 ट्रेनें..

68728 — रायपुर – बिलासपुर मेमू
68734 — बिलासपुर – गेवरा रोड मेमू
68733 — गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू
68719 — बिलासपुर – रायपुर मेमू
58203 — कोरबा – रायपुर पैसेंजर
58205 — रायपुर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
68746 — रायपुर – गेवरा रोड मेमू

14 सितंबर को रद्द रहेंगी 3 ट्रेनें..

58204 — रायपुर – कोरबा पैसेंजर
58206 — नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – रायपुर पैसेंजर
68745 — गेवरा रोड – रायपुर मेमू

2 ट्रेनों का सफर होगा सीमित..

68862 — झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमू : 13 सितंबर को बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर – गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
68861 — गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू : 13 सितंबर को गोंदिया – बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन बिलासपुर – झारसुगुड़ा के बीच चलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, उरकुरा स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में यह बदलाव किया गया है। इसलिए अगर आपकी यात्रा 13 या 14 सितंबर को है, तो स्टेशन जाने से पहले ट्रेन नंबर और रूट के हिसाब से अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles