17.8 C
New York
Saturday, June 14, 2025

Buy now

तूफान में फंसी फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग, 200 यात्री सुरक्षित..देखें उस पल का वायरल वीडियो 

रायपुर । राजधानी रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (नंबर 6E 6313) रविवार को एक बड़े तूफान में फंस गई। दोपहर 2:58 बजे रायपुर से उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट दिल्ली में शाम 5:05 बजे उतरने वाली थी। लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली पहुंचा, वहां तेज़ आंधी और धूलभरी हवाएं चल रही थीं।

हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे विमान को उतरने में दिक्कत होने लगी। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए लैंडिंग रोक दी और विमान को हवा में घुमाते हुए मौसम साफ होने का इंतजार किया। इस दौरान फ्लाइट में बैठे 200 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स की धड़कनें थोड़ी तेज़ हो गईं।

(देखें उस पल का सांस रोक देने वाला वायरल वीडियो..  )

करीब एक घंटे तक बादलों और हवाओं से जूझने के बाद आखिरकार शाम 6:02 बजे फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। यात्रियों ने चैन की सांस ली और पायलट की सूझबूझ की जमकर तारीफ की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search