भोजली समिति ने भी मनाया पर्यावरण दिवस, अरपा नदी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भोजली महोत्सव समिति, तोरवा बिलासपुर ने अरपा नदी के तट पर स्थित भोजली घाट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समिति के सदस्यों ने घाट पर जमा प्लास्टिक, कचरा और अन्य गंदगी को हटाकर घाट को स्वच्छ बनाया।

समिति के अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि “पर्यावरण के बिना जीवन अधूरा है। हमें नदियों, जंगलों और मिट्टी को सुरक्षित रखना होगा, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर भविष्य दे पाएंगे।” उन्होंने नदियों को ‘जीवित धरोहर’ बताते हुए इनके संरक्षण की अपील की।

इस अभियान में वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास, संरक्षक गंगेश्वर सिंह उइके, सलाहकार सहदेव केवट, कोषाध्यक्ष सुनील भोई, सचिव नंदकिशोर यादव, लोक कलाकार संजय सिंह, तथा दिलीप श्रीवास, सुरेश दास मानिकपुरी समेत समिति के सभी सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया कि वे घाटों पर प्लास्टिक या कचरा न फैलाएं और पौधारोपण जैसे छोटे-छोटे कदमों से पर्यावरण की रक्षा करें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles