शराब माफिया की शासन प्रशासन को खुली चुनौती,सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल का भाजपा पर निशाना..कहां है सुशासन ?

बिलासपुर। भाजपा सरकार में शराब माफिया बेलगाम हो चुके हैं। खुलेआम स्वीकार कर कलेक्टर,एसपी को चैलेंज कर रहे हैं। ये मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी के लिमतरा गांव का है। शराब माफियाओं की खुलेआम धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  देखें यह वीडियो…

सरपंच को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि लिमतरा सरपंच ने ग्रामीणों के साथ जाकर मस्तूरी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ….छत्तीसगढ़ में नशाखोरी को भाजपा शासन का संरक्षण प्राप्त है।..उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब शराब माफिया खुलेआम सरपंचों जनप्रतिनिधियों को धमकी दे रहे हैं, शासन प्रशासन को आड़े हाथों ले रहे हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की सरकार में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है।अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। माफिया का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

Previous article
Next article
“दीपक बैज के काफिले में बड़ा हादसा टला, पूर्व विधायक सहित 4 घायल, छह वाहन आपस में भिड़े” रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के रायगढ़ दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। 17 जून की शाम जब उनका काफिला सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर जा रहा था, तभी उसमें शामिल करीब छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पूर्व विधायक पद्मा मनहर सहित चार लोग घायल हो गए। राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल सुरक्षित हैं। हालांकि, हादसे में कई गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है।बताया गया है कि पेट्रोलिंग वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। कई नेताओं की गाड़ियां टूटी पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, जो दीपक बैज की गाड़ी में सवार थे, ने बताया कि हादसे में जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सहित कई नेताओं की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ गाड़ियां घटनास्थल पर ही छोड़नी पड़ीं, जिन्हें बाद में टोचन कर शोरूम ले जाया गया। जांच जारी दौरे की व्यस्तता के कारण कांग्रेस नेता आगे रवाना हो गए। घटना की जानकारी सारंगढ़ एसपी अंजनेय वार्ष्णेय को दे दी गई है। फिलहाल, हादसे की वजह बने पेट्रोलिंग वाहन के चालक की गलती की जांच की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles