जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं.. मटका बांधते करंट की चपेट में आया रेहान, हुई मौत..

बिलासपुर। जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारियों के बीच राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा में हुआ हादसा एक परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया। दही-हांडी कार्यक्रम के लिए मटका बांधने पहुंचे 19 वर्षीय रेहान खान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था।आज तड़के अस्पताल में उपचार के बाद आखिरकार उसकी जिंदगी की जंग खत्म हो गई।

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी को लेकर राजीव गांधी चौक में दही-हांडी कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रेहान प्रवेश द्वार के ऊपर चढ़कर मटका बांध रहा था। गेट के नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा। हादसा इतना भयावह था कि रेहान गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ समय के लिए ऊंचाई पर ही फंस गया।

अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही।

जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद रेहान ने आज तड़के ही अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस जन्माष्टमी के लिए घर और मोहल्ले में तैयारियां चल रही थीं, उसी उत्सव से पहले एक परिवार ने अपना 19 वर्षीय बेटा खो दिया।

घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है। और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेंशन लाइन के आसपास कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles