5.4 C
New York
Saturday, February 21, 2026

Buy now

बिलासपुर में पहली बार नाइट लैंडिंग सफल, बिलासा एयरपोर्ट अब हर मौसम में उड़ानों के लिए तैयार..

IFR अपग्रेड के बाद बड़ी उपलब्धि, बिलासा एयरपोर्ट पर पहली नाइट ट्रायल सफल।

नई ऊंचाई पर बिलासपुर, नाइट लैंडिंग से बढ़ी हवाई संभावनाएं।

बिलासपुर। बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पहली बार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग की टेस्टिंग की गई। जिसमें रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन सहित सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। ट्रायल के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिससे भविष्य में नियमित नाइट ऑपरेशन का रास्ता साफ हो गया है। अब किसी भी मौसम व कम विजिबिलिटी में बिलासा एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन किए जा सकेंगे।

ट्रायल ऑपरेशन के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर, क्षेत्रीय निदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, रायपुर सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि, हाल ही में एयरपोर्ट को VFR से IFR में अपग्रेड किया गया था। जिसका सफल ट्रायल किया गया। नाइट लैंडिंग की सफलता से क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

चर्चा है कि इंडिगो बिलासपुर से हैदराबाद, कोलकाता और इंदौर के लिए उड़ानें शुरू कर सकती है। वहीं स्पाइस जेट भी प्रयागराज और वाराणसी रूट पर सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है।

बाइट: एन बिरेन सिंह, (डायरेक्टर, बिलासपुर एयरपोर्ट)

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search