बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा और मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा की ओर से ब्लॉक मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और मंडल कांग्रेस अध्यक्ष संत सर्वे ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का प्रदेशवासियों और आम जनता के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री शिव यादव, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, मोर्चा-संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाकांत साहू, गौरव सिंह, गोविंद मानिकपुरी, एलके लाडिया, अशद खान, पवन कश्यप, फूलचंद लहरे, रामकुमार मनहर, नरसिंह वैष्णव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, रमेश सोनी, विकास पाटकर, रमजान खान, विकास साहू, संतोष श्रीवास, कृष्णा ध्रुव, सूरज कश्यप, रुपेश साहू, सोनू यादव, बलराम वर्मा, संदीप साहू, दीपक यादव, मनोज यादव, उर्मिला साहू, लोचन यादव और पप्पू मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

