24.1 C
New York
Thursday, August 20, 2026

Buy now

छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर ने रचा नया मुकाम, सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सौम्या राठौर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। वे सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगी। सौम्या के चयन से परिवारजनों में खुशी का माहौल है।

सौम्या राठौर, धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक, जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर और रोशनी राठौर (कम्पीयर) आकाशवाणी, रायपुर की बेटी हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया है। MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित Government Law College से Legal Science और LL.B. की शिक्षा पूरी की।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की परीक्षा में भी रहीं अव्वल..

कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौम्या ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद के लिए परीक्षा दी। इसमें उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद मार्च 2026 में उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश एन.के. चंद्रवंशी की कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुई। यहां वे अब तक अपनी सेवाएं दे रही थीं।

अब सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन के साथ सौम्या ने अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

बहन भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही..

सौम्या की बहन शौर्या राठौर Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें शुरुआत से ही मेधावी छात्राएं रही हैं और पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं।

सौम्या के पिता धनंजय राठौर मूल रूप से जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। सौम्या की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search