परीक्षा के बीच पर्याप्त समय नहीं मिलने से विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित, ABVP ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा..

बिलासपुर। सेमेस्टर परीक्षाओं की समय-सारणी में पर्याप्त अंतराल नहीं मिलने और महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विद्यार्थियों के हित में आवाज बुलंद की है। अभाविप बिलासपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्राचार्य एवं परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विशेष रूप से मेजर विषयों के प्रश्नपत्रों के बीच पर्याप्त अंतराल रखने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार कम अंतराल में परीक्षाएं आयोजित होने से विद्यार्थियों को विषयों की बेहतर तैयारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणाम पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रमुख विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना जरूरी है, इसलिए परीक्षा समय-सारणी में व्यावहारिक बदलाव किया जाना चाहिए।

ABVP ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। परिषद ने प्रशासन से मांग की कि छात्र-छात्राओं की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। साथ ही मेजर विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त गैप निर्धारित कर संशोधित समय-सारणी जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बिना अनावश्यक दबाव के तैयारी का अवसर मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान महानगर मंत्री अतिन्द्र दीवान, वैष्णवी परसाई, प्रणव गौतम, मानसी तिग्गा, प्रेम दास, अंशु निधि, तेजस्वी साहू, दीपम, रितेश और अनिरुद्ध सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles