न्यायधानी में बेखौफ बदमाश.. मास्क पहनकर हथियार लहराए, राहगीरों को रोका और की मारपीट। देखें वीडियो..

बिलासपुर। न्यायधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। देर रात लिंगियाडीह स्थित अपोलो हॉस्पिटल चौक पर मास्क पहने युवकों के एक समूह ने जमकर उत्पात मचाया। हाथों में हथियार लहराते हुए पहुंचे इन युवकों ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रोककर उनके साथ मारपीट की। अचानक हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि उपद्रवी युवक काफी देर तक सड़क पर हुड़दंग करते रहे और राहगीरों को परेशान करते रहे। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग भयभीत नजर आए। घटना के बाद उपद्रवियों की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के हंगामे की चर्चा हो रही है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि देर रात सार्वजनिक सड़क पर घंटों तक उपद्रव और मारपीट का माहौल बना रहा, लेकिन मौके पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरेराह हथियार लहराने और राहगीरों के साथ मारपीट की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उपद्रवी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles