प्रदेश में कोविड के फिर बढ़े कदम: रायपुर और बिलासपुर बने रेड जोन, कुल 69 केस, 48 सक्रिय मरीज..

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण ने दस्तक दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 7 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। इनमें से 48 मरीज वर्तमान में सक्रिय हैं और इलाजरत हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर जिले इस बार संक्रमण के केंद्र बनकर उभरे हैं। दोनों जिलों में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके चलते इन्हें रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है। अधिकारियों ने इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में भी कोविड मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है: डरें नहीं, लेकिन लापरवाह बिल्कुल न बनें। कोरोना भले ही धीमी रफ्तार से लौट रहा हो, लेकिन सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। कोविड से जुड़े किसी भी लक्षण पर लोग तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles