नशे में धुत ड्राइवर ने रौंदी ज़िंदगियाँ…एक युवक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती…

बिलासपुर। बिलासपुर के लालखदान इलाके से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। संत नगर में एक शराब के नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे टहल रहे चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये चारों युवक पास में ही रहते थे और रोज़ की तरह टहलने निकले थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को धारा 105 BNS (गैर इरादतन हत्या ) एवं MV एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि चालक ने शराब पी रखी थी। कार से शराब की तीन बोतल बरामद हुई है।

इस हादसे से इलाके में गुस्सा है। लोगों की मांग है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हों।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles